इन राशि के जातकों के नाक पर रहता है गुस्सा, ड्रामैटिक तरीके से होते नाराज

इन राशि के जातकों के नाक पर रहता है गुस्सा, ड्रामैटिक तरीके से होते नाराज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के राशि द्वारा उसके विशेष गुणों के बारे में पता लगाया जा सकता है। कुछ राशि के जातक विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला भी बड़े धैर्य और शांत दिमाग से करते हैं। वहीं कुछ लोगों को छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा गुस्सा आता है और वह अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। चलिए जानते हैं कि किसी राशि के जातक अपने गुस्सैल स्वभाव के जाने जाते हैं।

मेष: मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के जातक क्रोध और जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अगर यह बहुत जल्दी नाराज हो जाएं, तो कोई आश्चर्यजनक बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस राशि के जातक अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं। इनका गुस्सा थोड़े समय के लिए रहता है।

सिंह: सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इन राशि के जातकों में आत्मविश्वास और जुनून की कमी नहीं होती है, लेकिन यह अपने स्वाभिमान को प्राथमिकता देते हैं। इनका अहम टकराने से यह आसानी से नाराज हो जाते हैं। यह बहुत ड्रामैटिक तरीके से नाराजगी दिखाते हैं। हालांकि, सिंह राशि के जातक जल्दी माफ करते हैं और चीजों को भूल जाते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह प्लूटो है। यह अपने भावनाओं की गहराई के लिए जाने जाते हैं। वृश्चिक राशि के जातक बहुत शांत होते हैं, लेकिन जब कोई इन्हें उकसाने की कोशिश करता है तो यह अपना आपा खो देते हैं। वृश्चिक राशि के जातक जल्दी चीजों को जल्दी भूला नहीं पाते हैं। अगर आप अपने जीवन में शांति चाहते हैं तो वृश्चिक राशि वालों से ना उलझें।

वृषभ: वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। यह कंफर्ट और सिक्योरिटी को महत्व देते हैं। वृषभ राशि के जातक आमतौर पर शांत और विनम्र स्वभाव के होते हैं, लेकिन जब इन्हें कोई बेवकूफ बनाने की कोशिश करता है तो यह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं। इनका गुस्सा धीरे-धीरे उमड़ता है, लेकिन लंबे समय तक टिकता है।

मकर: मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इसे अनुशासन और जिम्मेदारी का ग्रह माना जाता है। मकर राशि के जातक बहुत ही महत्वकांक्षी और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मकर राशि वालों को असफलता मिलने पर यह बहुत जल्दी उदास हो जाते हैं और क्रोध के चलते दूसरों की खूब अलोचना करते हैं। लेकिन खुद में सुधार लाने के लिए निराश होने से बचें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram