Bengal: राज्य की पहचान को खत्म कर देगी टीएमसी : पीएम मोदी

Bengal: राज्य की पहचान को खत्म कर देगी टीएमसी : पीएम मोदी

- पीएम ने तृणमूल कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

कोलकाता। सातवें चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रैली में राज्य सरकार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडी गठबंधन की जमकर आलोचना की। टीएमसी पर उन्होंने केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक नहीं पहुंचाने, बंगाल की संस्कृति की रक्षा न करने और राज्य की पहचान खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चार जून को देश में एक बड़ा मोड़ आएगा, जिसमें वे और उनकी सरकार अगले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे के दिन (चार जून) को देश का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा, "आने वाले पांच साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। ये एक बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट है और इसकी शुरुआत चार जून को होने जा रही है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है। ये तभी होगा जब आप ऐसे सांसद चुने, जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा आप कमल जीताकर भेजेंगे, इसका आशीर्वाद चाहिए।"

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है।"
वोट के महत्व को समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आप याद करिए, देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरें आम होती थी। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थी। पीने के लिए पानी नहीं था। 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी। उद्योगों के लिए संभावनाएं भी नहीं थी। सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी।" उन्होंने आगे कहा, "वही भारत आज जब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो पूरी दुनिया देख रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ये सब आपके एक वोट की ताकत से संभव हुआ है। 

राज्य सरकार और विपक्ष पर साधा निशाना

इस रैली में पीएम मोदी ने राज्य सरकार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर बंगाल को विपरित दिशा में ले जाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, "टीएमसी और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। भाजपा से बंगाल के लोगों का प्यार टीएमसी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए टीएमसी बुरी तरह से बौखलाई हुई है।"

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram