भाजपा नेता के होटल में चल रहा था जुआ घर, लाखों का कैश बरामद, 31 गिरफ्तार
मेरठ। देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसपी क्राइम और सीओ दौराला की टीम ने दौराला स्थित भाजपा नेता के होटल पर रेड करते हुए होटल में हाई लेबल पर चल रहे जुआ घर का खुलासा किया है। मौके से 31 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 17 लाख कैश 21 गाड़ी और 35 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
हालांकि इस दौरान भाजपा नेता मौके से फरार हो गया। सीओ दौराला ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पूरे प्रकरण में थाना पुलिस की संलिप्तता को देखते हुए इंस्पेक्टर दौराला और चौकी इचार्ज सहित
सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक देर रात एसएसपी को सूचना मिली थी कि दौराला में हाईवे पर दादरी गांव स्थित राजरानी होटल में जुआ घर चलाया जा रहा है। इसके बाद एसएसपी ने एसपी क्राइम और सीओ दौराला के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन करते हुए उन्हें मौके पर भेजा। इस दौरान दौराला पुलिस को इस कार्यवाही से दूर रखा गया।
पुलिस का छापा लगते ही होटल में हड़कंप मच गया। होटल के कमरों में जुआ खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई। सीओ दौराला ने बताया कि मौके से 31 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। चार पहिया और दो पहिया वाहनों सहित पुलिस को मौके से 21 वाहन, 35 मोबाइल, एक कैलकुलेटर, 17 लाख एक हजार कैश और 26 ताश की गड्डी बरामद हुई हैं।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि हाईवे स्थित यह होटल दादरी निवासी भाजपा नेता अंकित मोतला का है।
उधर, इस प्रकरण में प्रथम दृश्यता थाना पुलिस की मिली-भगत सामने आने पर कप्तान ने इंस्पेक्टर दौराला उत्तम सिंह राठौड़ और दादरी चौकी इंचार्ज सहित पांच कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना के बाद से भाजपा नेता अंकित मोतला फरार है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review