इंसानियत को शर्मसार करता एक और दुष्कर्मी हिरासत में, किया धोखे से लड़की का बलात्कार

इंसानियत को शर्मसार करता एक और दुष्कर्मी हिरासत में,  किया धोखे से लड़की का बलात्कार

उत्तर प्रदेश: दिशा हीन होता समाज एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर गया एक बेटी के जीवन को कलंकित करके आरोपी तो गिरफ्तार कर लिया गया परंतु संस्कारी समाज को लज्जित करने के लिए मुंह पर करारा तमाचा भी मार गया कि हम आज भी बेटियों की इज्ज़त बचाने मे असमर्थ हैं । मथुरा जनपद के एक गांव से सस्ते दामों में कूलर व फ्रिज दिलाने का बहाना कर बच्ची को अपने साथ आगरा ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पास के ही एक गांव से बुधवार को गिरफ्तार किया।
गत सप्ताह हुई इस घटना में युवक उक्त लड़की को उस समय उसके घर से अपने साथ ले गया था, जब उसके माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे तथा दादा-दादी ही घर पर थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक लड़की को पहले मथुरा के बस स्टैण्ड पर ले गया और फिर वहां से बस में बैठाकर आगरा ले गया। जहां रात में गांव के बाहर खेतों में उसे छिपाकर रखा और दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद वह बच्ची को आगरा के यमुना पार क्षेत्र में एक जगह बैठाकर कहीं चला गया। जहां से पुलिस ने उसे बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, इस मामले में आरोपी 42 वर्षीय राजू को बुधवार को चुरमुरा गांव के निकट से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, जांच में यह भी पता चला है कि राजू ने कई अन्य के साथ भी सस्ते घरेलू उपकरण दिलाने के नाम पर ठगी की है।उसके खिलाफ मथुरा के वृन्दावन एवं आगरा जनपद के अन्य थानों में चार अन्य मामले भी दर्ज हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram