Meerut : तीन बेटियों को नहर में डुबाने पहुंचा पिता

Meerut : तीन बेटियों को नहर में डुबाने पहुंचा पिता

- बेटियों को बचाने जान पर खेल गई मां, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। सरधना थानाक्षेत्र के मढियाई गांव में एक मां अपनी 3 बेटियों के लिए देवी बन गई और उन्हें मौत के मुंह से निकाल लाई। अपने ही पति से अपनी बेटियों की जान बचाने को मां जान पर खेल गई। पिता अपनी 3 बेटियों को नहर में फेंकने जा रहा था। मौके पर किसी तरह मां पहुंची और पति का विरोध कर बेटियों को मरने से बचा लिया। वहीं पति ने उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। 

घायल हालत में मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इसी गांव में ठीक 2 महीने पहले एक बाप ने ढाई साल की मासूम बेटी को गंग नहर में जिंदा फेंक दिया था।

सरधना मढियाई गांव निवासी कामिल ने बताया कि उसकी बहन नाजमा पुत्री बीरबल की शादी 10 साल पहले दिल्ली निवासी नफीस से हुई थी। शादी के बाद दोनों के 4 बेटियां हुई। एक बेटी की मौत काफी समय पहले बीमारी के कारण हो चुकी है। इस समय दोनों के 3 बेटियां सना (6), आलसिफा (4) और फिजा उम्र 2 साल की है।

बताया जा रहा है कि लगातार 4 बेटियां होने के कारण नफीस खुन्नस में रहता। अक्सर पत्नी से कहता कि तू हर बार बेटी पैदा करती है मेरा वंश कैसे बढ़ेगा। 14 अगस्त को पति, पत्नी में एक बार फिर बेटा न होने के कारण विवाद हुआ। इसके बाद नफीस ने बेटियों को पत्नी के हाथों से छीना और फेंकने के लिए गंगनहर में चल पड़ा। तभी नाजमा ने उसे रोक दिया। नाजमा ने पति के पैर पकड़ लिए कि बेटियों को छोड़ दे वो नहीं रुका। बल्कि उसने नाजमा को लाठी डंडों से पीट दिया।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

पीड़िता के भाई कामिल ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि उसने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता के अनुसार इस दौरान उसके दांत भी टूट गए और कमर में चोट आई। इसके बाद स्वजन नाजमा को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram