मासूम बच्चों के सामने ही पिता का एलानिया कत्ल, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद
मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में बीती रात एक स्विमिंग पूल पर अपनी तीन बच्चों के साथ नहाने आए एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। दर्जनों लोगो के सामने हो इस एलानिया मर्डर को अंजाम दिया गया जो CCTV में रिकॉर्ड हो गया।
मंगलवार रात, मेरठ में थाना नाैचंदी क्षेत्र की जैदी फार्म कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यापारी अरशद (30) अपनी दो बेटी और एक बेटे के साथ थाना लोहिया नगर क्षेत्र स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गए थे।
रात में लगभग पौने दस बजे ये लोग वापसी की तैयारी करने लगे, तभी अरशद का पड़ोसी बिलाल अपने कुछ साथियों के साथ स्विमिंग पूल पहुंचा और किसी बात को लेकर अरशद और बिलाल में कहा सुनी चली। कुछ लोग हल्का फुल्का बीच बचाव का प्रयास करते रहे, अचानक बिलाल ने पिस्टल निकाल कर अरशद के सिर में सटाकर गोली मार दी। अरशद मौके पर ही धड़ाम से गिर गया और आरोपी इत्मीनान से फरार हो गए। अरशद की ये हत्या उसके तीनों बच्चों के सामने घटित हुई। जो CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई।
सरेआम हुई हत्या से माहौल का अफरातफरी का बन गया लोग इधर उधर भागे मगर अरशद के बच्चे उसके पास आकर रोने लगे।
CCTV footage में साफ दिखाई दे रहा है कि बिलाल ने एक प्रोफेशनल शार्प शूटर स्टाइल में बड़ी ही सहजता से इस हत्या को अंजाम दिया।
अरशद के परिवार ने बिलाल पर रंगदारी मांगने और ना देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए FIR कराई है।
पुलिस के अनुसार दोनों ही पक्ष अपराधी प्रवृति के हैं, खुद मृतक अरशद पर लूट चोरी जैसे 17 मुकदमे हैं। दोनों पक्षों का और अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने बिलाल सहित 5 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है, पहले भी इनमें मारपीट और मुकदमेबाजी हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review