Train Accident: कंचनजंगा ट्रेन दुर्घटना में 15 की मौत, 60 से अधिक घायल !
- राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख
गुवाहाटी। कंचनजंगा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। इस दुर्घटना में 60 से अधिक लोग घायल हैं। इसमें से 20 से 25 लोगों की स्थिति बेहद ही गंभीर है। इस दुर्घटना में रेलवे विभाग के तीन कर्मचारी सहित कुल 15 लोग मारे गए हैं। रेलमंत्री ने सभी मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि का एलान किया है। इसके अलावा गंभीर घायल को भी ढाई लाख की सहायता राशि दी जाएगी और 50 हजार मामूली घायल को मिलेंगे।
गौरतलब है कि करीब साढ़े आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने भीषण टक्कर मार दी। इसमें 4 डिब्बे (1 गार्ड, 2 पार्सल और एक पैसेंजर बोगी) पटरी से उतर गए। इसके चपेट में आने के कारण मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने दुर्घटना में घायल लोगों को सिलिगुड़ी में भर्ती कराया है।
प्रारंभिक रूप से इस दुर्घटना का कारण सामने आ गया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष जय वर्मा सिन्हा ने बताया है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। ऐसे में प्रारंभिक रूप से मालगाड़ी की गलती है।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। पीएम मोदी ने जल्द से जल्द घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर पर दुखद जताया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की प्रार्थना करती हूं।
सीपीआरओ ने कहा आठ लोगों की मौत की सूचना
एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने कहा, "करीब 25 लोग घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। हम जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को पीछे से एक मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। हमें आठ लोगों की मौत की सूचना है।''
सियालदह जा रही थी कंचनजंगा एक्सप्रेस
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अगरतला से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब मालगाड़ी से टकराई है।'
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review