किसी की दो महीने की बेटी, किसी की ढाई साल की, जानिए 3 जाबाज अफसरों की शहादत की कहानी

किसी की दो महीने की बेटी, किसी की ढाई साल की, जानिए 3 जाबाज अफसरों की शहादत की कहानी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर में देश ने सेना के तीन जाबांज अफसर खो दिए हैं। इनमें एक कर्नल, एक मेजर और एक डीएसपी का नाम शामिल है।

दरअसल सुरक्षाबलों को कोकेरनाग इलाके में जवानों पर हमले के साजिशकर्ता आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। एक टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। इस बीच, दोनों तरफ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई और सेना के राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल) मनप्रीत सिंह, एक कंपनी कमांडर (मेजर) आशीष धोंचक और एक जम्मू कश्मीर पुलिस में डीएसपी हुमायूं भट की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, सेना को विश्वस्त खुफिया सूत्रों से आतंकवादियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर घेराबंदी का फुल प्रूफ प्लान बनाया गया और इलाके में सेना के अधिकारियों के नेतृत्व में जवान आगे बढ़ रहे थे। जैसे ही सेना की टीम ऊंचाई वाली जगह पर चढ़ी तो पहले से छिपे 2-3 आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कर्नल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो अधिकारियों को गोलियां लगीं, उन्हें हवाई मार्ग से श्रीनगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

यह आतंकवादी लश्कर के प्रॉक्सी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) से जुड़े थे। आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ्रंट को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी संगठन माना जाता है।

इस पूरे ऑपरेशन की कमान कर्नल मनप्रीत सिंह संभाल रहे थे। वो बतौर कमांडिंग अफसर 19 RR की बागडोर संभाले थे। कर्नल मनप्रीत सिंह को 2021 में वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया था जबकि मेजर आशीष धोंचक को कुछ हफ्ते पहले 15 अगस्त को वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया था।पुलिस अधिकारी हुमायूं भट के पिता जम्मू कश्मीर पुलिस में आईजी पद से रिटायर्ड हैं।

इस आतंकी हमले में कोकरमाग के ही उग्रवादी उजैर खान का नाम सामने आया है। कहा जाता है कि उसने 2 आतंकियों के साथ मिलकर इस पूरे हमले को अंजाम दिया है। बता दें कि उजैर अनंतनाग में एकमात्र सक्रिय आतंकवादी है। जम्मू कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया और बताया कि हमारी सेनाएं उजैर खान समेत एलईटी के 2 आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं।

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए पंचकूला के कर्नल मनप्रीत सिंह (सेना मेडल अलंकृत) पंचकूला के सेक्टर 26 के निवासी हैं। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। कर्नल मनप्रीत की पत्नी जगमीत ग्रेवाल हरियाणा के सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं। उनके दो बच्चे भी हैं, एक बेटा, जिसकी उम्र छह साल और बेटी की उम्र दो साल है।

अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद होने वाले मेजर आशीष धोनैक हरियाण के पानीपत जिले के रहने वाले थे। मेजर आशीष मूल रूप से बिंझौल गांव के रहने वाले थे। हालांकि अभी उनका परिवार पानीपत के सेक्टर-7 में रहता है आशीष धोनैक तीन बहनों में इकलौते भाई थे। मेजर आशीष की 2 साल पहले ही मेरठ से जम्मू में पोस्टिंग हुई थी। वह 2 साल की बेटी के पिता हैं।

अनंतनाग मुठभेड़ में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले DSP हुमायूं मुजम्मिल भट्ट का बडगाम में अंतिम संस्कार किया गया। डीएसपी हुमायूं भट की 2 महीने की बेटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram