एयरटेल लाया है 84 दिनों की वैधता वाला ये जबरदस्त प्लान, मिलेगा अनलिमिटिड कॉलिंग, डाटा और बहुत कुछ
Bharti Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई अनलिमिटिड प्लान्स ऑफर करती है। जिसमें कुछ प्लान्स 28 दिन या 56 दिनों की वैधता तक ही आते हैं। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसा प्लान के बारे में बताने जा रहे जिसमें वैलिडिटी भी लगभग 3 महीने तक मिल जाए, डेटा भी ज्यादा हो और उसके साथ में ओटीटी ऐप्स भी।
एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैधता वाला ऐसा प्लान पेश करती है जिसके साथ में बेनिफिट्स थोक के भाव मिलते हैं। इस प्लान की वैधता में आपको रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। इसकी कीमत 999 रुपये है। यह अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है। इसकी डेली 2.5GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके अलावा प्लान में रोज़ 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
एयरटेल Rs 999 प्लान के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
Airtel के 999 प्लान के साथ आपके एडिशनल बेनिफिट मिलते हैं जिनमें 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम (Amazon Prime) सब्सक्रिप्शन फ्री है। इसके अलावा आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसके अंतर्गत आप नीचे दिए गए Xstream चैनलों में से किसी भी एक चैनल पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। ये चैनल हैं- SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX चैनल। Airtel Xstream App के माध्यम से आप इनमें से किसी भी एक चैनल पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कंटेंट का मजा ले सकते हैं। एयरटेल के किफायती प्लान्स में से एक यह पैक RewardsMini Subscription भी देता है जिसके माध्यम से आप एयरटेल पेमेंट बैंक के साथ ज्यादा की बचत कर सकते हैं। पैक आपको Wynk Music का बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं।
एयरटेल प्लान के फायदे यहीं पर खत्म नहीं होते क्योंकि इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता 84 दिनों की है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review