Jobs alarts: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई
सरकारी नौकरी की कर रहे इंतजार, तो ये खबर आपके काम की है। क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसके अनुसार कुल 759 पदों पर भर्तियां होनी है। तो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर नोटिफेक्शन को चेक करना होगा और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। बता दें इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो गई है। जिसे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 27 अगस्त 2022 का अंतिम तिथि रखी गई है।
और पढ़े...World record in Yoga: हरियाणा के अक्षय आनंद ने किए 10 मिनट में 113 सूर्य नमस्कार, बनाया विश्व रिकार्ड
ये होनी चाहिए योग्यता
शिक्षा
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र
उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से अधिक और 37 साल से कम होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इस प्रोसेस से करें अप्लाई
स्टेप 1- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट- sssc.gov.in पर जाकर चेक करना होगा।
स्टेप 2- कोर्ट के वेबसाइट की होम पेज पर Ongoing Recruitment Processes पर जाए।
स्टेप 3- यहां पर Clerk (Subordinate Courts of Punjab) के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- इसमें PROCEED TO REGISTER के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5- यहां रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया करने के बाद आगे बढ़ें।
स्टेप 6- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की हेल्प से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 7- आवेदन फॉर्म भरकर उसका प्रिंट ले लें।
डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review