नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 6 गंभीर

नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत, 6 गंभीर

नैनीताल: नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे ने कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाल कर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। अन्य गंभीर घायलों को उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तुगलगाबाद, थाना गोविंदपुरी, कालकाजी नई दिल्ली निवासी अफरोज (40) अपनी पत्नी आसिफा (35) बच्चे शमायरा, अमान, महक, लयबा, सबाना (40) पत्नी नाजिम नैनीताल घूमकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। देर शाम कालाढूंगी से करीब पांच किलोमीटर पहले उनकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर 2 00 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

खाई से घायलों की चीख सुन मार्ग से गुजर रहे वाहन वहां रुके। घटना की सूचना पर पुलिस व आपात सेवा 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों का कालाढूंगी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सबाना की मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

अन्य गंभीर घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भिजवाया गया है। मृतका के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram