यूपीः 5 IAS व 7 PCS अफसरों की तैनाती में फेरबदल, ये अधिकारी बने CM योगी के विशेष सचिव

यूपीः 5 IAS व 7 PCS अफसरों की तैनाती में फेरबदल, ये अधिकारी बने CM योगी के विशेष सचिव

लखनऊ: शासन ने 5 आईएएस और 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईएएस अधिकारियों में गोंडा के मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी और श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

आजमगढ़ के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, बागपत के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को श्रावस्ती को मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। प्रतीक्षा में चल रहीं अन्नापूर्णा गर्ग को अपर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।

स्थानांतरित किए गए अपर निदेशक (प्रशासन) नागरिक उड्डयन निदेशालय विश्व भूषण मिश्र को वाराणसी का अपर आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर अमेठी के एडीएम (वि/रा) सुशील प्रताप सिंह को तैनाती दी गई है। सहायक राज्य संपत्ति अधिकारी अजित कुमार सिंह को एडीएम (वि/रा) अमेठी बनाया गया है। सोनभद्र के एडीएम (वि/रा) राकेश सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के पद पर तैनाती दी गई है।

राकेश के स्थान पर राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी सहदेव कुमार मिश्र को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनके स्थान पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अवनीश सक्सेना को भेजा गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram