अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 12 लोगों की मौत , कई घायल

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 12 लोगों की मौत , कई घायल
  • शुक्रवार को भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
  • इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शुक्रवार को आए थे भूकंप 

अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए । अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में सोमवार को आए भूकंप में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई । वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं । रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके की तीव्रता 5.6 रही , स्थानीय अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बडघिस में भूकंप के झटके दोपहर में महसूस किए गए । भूकंप के तेज झटके से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं । बताया जा रहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है । वहीं, शुक्रवार को इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे । राजधानी जकार्ता में भवन हिए गए थे, लेकिन जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी । तब अधिकारियों ने बताया था कि इस भूकंप के कारण सुनामी का भी खतरा नहीं है ।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में टोंगा के पास समुद्र के भीतर ज्वालामुखी विस्फोट के बाद प्रशांत महासागर के आसपास सुनामी का खतरा रविवार को कम होना शुरू हो गया । हालांकि, छोटे से द्वीपीय राष्ट्र टोंगा के ऊपर बड़े पैमाने पर राख के बादल छाए हैं ।।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram