मेरठ सर्राफा बाजार में 2500 ज्वेलरी इकाइयों को मिलेगा PNG गैस कनेक्शन, गेल गैस और ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच MOU

मेरठ सर्राफा बाजार में 2500 ज्वेलरी इकाइयों को मिलेगा PNG गैस कनेक्शन, गेल गैस और ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच MOU

मेरठ: ज्वेलरी क्लस्टर में अब पाइप्ड गैस, गेल गैस और ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच एमओयू

मेरठ में ज्वेलरी कारोबार से जुड़े हजारों व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। गेल गैस लिमिटेड और मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मेरठ के समक्ष एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह के शिविर कार्यालय में हुए इस समझौते के अनुसार एशिया के बड़े आभूषण निर्माण क्षेत्रों में शामिल नील गली, सर्राफा बाजार और आसपास के ज्वेलरी क्लस्टर में जल्द ही पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचाया जाएगा।

2500 इकाइयों को मिलेगा प्राकृतिक गैस कनेक्शन

समझौते के तहत पहले चरण में करीब 2500 छोटी-बड़ी ज्वेलरी निर्माण इकाइयों को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि इन तंग गलियों वाले क्षेत्रों में भी पाइपलाइन पहुंचाने का काम किया जाएगा, जिससे ज्वेलरी उद्योग को सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा मिल सकेगी।

PNG Drive 2.0 के तहत मिलेगा लाभ

गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि PNG Drive 2.0 अभियान (1 जनवरी से 31 मार्च 2026) के तहत व्यापारियों को बिना अतिरिक्त खर्च के कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी राशि नहीं देनी होगी
  • कनेक्शन शुरू होने के बाद सिर्फ गैस उपभोग के आधार पर भुगतान करना होगा
  • थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (TPI) पर होने वाले खर्च का 10 हजार रुपये तक का व्यय गेल गैस उठाएगी

सिलेंडरों से मिलेगी मुक्ति

गेल गैस अधिकारियों के अनुसार नगर निगम से मुख्य गैस पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ज्वेलरी कारोबारियों को गैस सिलेंडरों से छुटकारा मिलेगा और सुरक्षा के लिहाज से भी व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी।

इतना ही नहीं, मुख्य पाइपलाइन पहुंचने के बाद आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों को भी घरेलू पाइप्ड गैस कनेक्शन का लाभ मिल सकेगा।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, उपजिलाधिकारी सदर डा. दीक्षा जोशी, गेल गैस के महाप्रबंधक विनय कुमार, उपमहाप्रबंधक अंकुर, वरिष्ठ अधिकारी परितोष जोशी, मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर रस्तोगी, महामंत्री डा. संजीव अग्रवाल और चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन के सचिव आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram