उत्तराखंड में ढाई साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची

उत्तराखंड में ढाई साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची

नैनीताल: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 42 साल के मजदूर ने ढाई साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर उसे खून में लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। मासूम बच्ची की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी दंपती कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया और वहां खेल रही बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद मां-पिता लौटे तो बच्ची को रोते देखा। उसकी हालत देख वे उसे सीएचसी कोटाबाग ले गए।

कालाढूंगी थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि कोटाबाग के ग्राम चांदपुर के शेरपुर में रिसॉर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बिहार के कटिहार जिले का एक परिवार मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर बाद बच्ची के माता-पिता उसे खून से लथपथ हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बच्ची की पीठ पर रगड़ के निशान भी मिले हैं। पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, जो पीड़ित परिवार के साथ ही मजदूरी करने का काम करता था। आरोपी की उम्र करीब 42 साल है।

शुक्रवार को मजदूर और उसकी पत्नी दोनों काम करने गए थे। इस दौरान उनके साथ काम करने वाला एक अन्य मजदूर उनकी झोपड़ी में घुस गया। ढाई साल की बच्ची को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ समय बाद जब बच्ची की मां लौटी तो उसे बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। इसके बाद साथी मजदूर आनन-फानन में बच्ची को सीएचसी कोटाबाग ले गए।  कोटाबाग के डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया: डॉक्टर सलीम अंसारी ने मामले को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ नंदन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram