सऊदी अरब जाने से इनकार किया तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक, फिर कराया हलाला!

सऊदी अरब जाने से इनकार किया तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक, फिर कराया हलाला!

शादी के तीन महीने बाद पति विदेश, लौटने पर दिया तीन तलाक का आरोप

मेरठ के परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 27 नवंबर 2022 को हुई थी। शादी के करीब तीन महीने बाद उसका पति नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया। लगभग एक वर्ष बाद जब वह वापस लौटा तो कुछ समय बाद फिर से विदेश जाने की बात कहकर चला गया।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और बाद में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।

देवर से जबरन निकाह कराने और संबंध बनाने का दबाव

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन तलाक के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने ‘हलाला’ के नाम पर उसका निकाह उसके देवर रिजवान से जबरन करा दिया। महिला का कहना है कि इस दौरान उस पर देवर के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उसे फिर से उसके पहले पति के साथ रहने के लिए मजबूर किया गया। इस बीच एक बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन पति ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया।

पुलिस पर कार्रवाई न करने और धमकाने का आरोप

पीड़िता का कहना है कि उसने 15 दिसंबर 2025 को थाना परिक्षितगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि 16 फरवरी 2026 को उसे थाने बुलाया गया, जहां पहले से उसका पति मौजूद था। वहां उस पर समझौते का दबाव बनाया गया और शादी में हुए खर्च की रकम वापस करने की बात कही गई।

महिला का आरोप है कि दरोगा द्वारा उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram