पाकिस्तान ने जबरदस्त जीत के साथ सुपर 4 में जगह बनाई, भारत से 4 सितम्बर को होगा ब्लॉकबस्टर मैच

पाकिस्तान ने जबरदस्त जीत के साथ सुपर 4 में जगह बनाई, भारत से 4 सितम्बर को होगा ब्लॉकबस्टर मैच

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर-चार में जगह बना ली है। आज यानी 2 सितम्बर को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 155 रनों से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए हॉन्ग कॉन्ग के सामाने 194 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग महज 38 रन में ही ढ़ेर हो गई।

रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच फिर मैच

बता दें अफगानिस्तान, भारत और श्रीलंका पहले ही सुपर-चार में अपनी जगह बना चुके थे। अब पाकिस्तान भी इस सुपर-चार में जगह बना ली है। इसके बाद एक बार फिर क्रिकेट फैन्स को ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेगा। 4 सितम्बर रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान एक-बार फिर से टकराएंगे।

हॉन्ग कॉन्ग का खराब प्रदर्शन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की टीम शुरू का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, पाकिस्तान के बॉलरों के सामने हॉन्ग कॉन्ग टीम के बैटर बैकफुट में नजर आए। यही नहीं कोई भी बैटर दोहरे अंक को भी नहीं छू भी नहीं सका। कप्तान निजाकत खान ने सबसे ज्यादा महज 8 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने सबसे ज्यादा चार और मोहम्मद नवाज ने तीन विकेट लिए। वहीं नसीम शाह ने भी दो और शाहनवाज दहानी ने एक विकेट लिया।

कप्तान बाबर आजम फिर रहे फ्लॉप

पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दो विकेट पर 193 रन बनाई। बता दें हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। और कप्तान बाबर आजम को महज 9 रन पर ही पवेलियन लौट दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram