सड़कों पर भीख मांगने वाला 10 साल का बच्चा निकला करोड़पति, पढ़ें पूरी खबर
कहते हैं कि किस्मत और समय कब किसका कहां पलट जाए। ये कोई नहीं जानता है। ऐसी ही कुछ उत्तराखंड के कलियर में 10 साल के मासूम शाहजेब के साथ हुआ। दो वक्त की रोटी के लिए कभी चाय की दुकान पर जूठे बर्तन धोने तो कभी दूसरों के आगे हाथ फैलाने वाले एक मासूम की जिंदगी अचानक ऐसी बदली कि चंद सेकेंड में अपने करोड़ों की पुश्तैनी जायदाद का मालिक भी बन गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पंडोली गांव निवासी इमराना पति मोहम्मद नावेद के निधन के बाद वर्ष 2019 में ससुरालवालों से नाराज होकर अपने मायके यमुनानगर चली गई थी।, वह अपने 6 साल के बेटे शाहजेब को भी अपने साथ ले गई ससुराल पक्ष ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। और बच्चे को लेकर कलियर आ गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोरोना महामारी आई तो लॉकडाउन लग गया।
कोरोना महामारी के दौरान कलियर में इमराना की भी करोना से मौत हो गई। इसके बाद शाहजेब अनाथ हो गया और दर दर भटकने को मजबूर हो गया। वह कलियर में रहकर चाय आदि की दुकानों पर बर्तन धोने लगा, लोगों से भीख मांगकर गुजर बसर करने लगा। बेटे के निधन और बहू, पोते के चले जाने के गम में शाहजेब के दादा मोहम्मद याकूब भी चल बसे उसके दादा ने मरने से पहले अपनी आधी जायदाद उसके नाम कर दी थी। वसीयत लिखे जाने के बाद से परिजन उसे ढूंढ रहे थे।
इसी बीच शाहजेब के छोटे दादा शाह आलम ने अपने पोते व बहू की तलाश शुरू कर दी। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो भी डाला गया। और शाहजेब के बारे में बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की।जिसके बाद गुरुवार को कलियर आए शाह आलम के एक दूर के रिश्तेदार ने उसे पहचान लिया और उसने शाह आलम को इस बात की सूचना दी। शाह आलम अपने पोते को साथ ले गए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review