Meerut : मेरठ में 8 साल के बच्चे का गड्ढे में मिला शव

Meerut : मेरठ में 8 साल के बच्चे का गड्ढे में मिला शव

- 22 घंटे से लापता था बच्चा, हत्या की आशंका

मेरठ। मेरठ में बुधवार की सुबह आठ साल के बच्चे का शव घर के पास ही एक गड्ढे मिला है। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चा 14 मई दिन मंगलवार से घर से लापता हुआ था। शव को देखते ही मां अपनी सुध-बुध खो बैठी। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे का शव मिलने से आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई।

टीपीनगर थाना क्षेत्र में आठ साल का एक बच्चा बंशी उर्फ राम मंगलवार 14 मई को दोपहर 3 बजे से लापता था। परिवार लगातार बच्चे को तलाश रहा था। अगले दिन बुधवार सुबह परिवार को किसी ने फोन करके बताया कि एक बच्चा गड्‌डे में पड़ा हुआ है।

परिवार वाले फोन से सूचना मिलने पर जब उस जगह पर पहुंचे, तो वहां गड्‌डे में एक बच्चे की लाश मिली। बच्चे के गले पर कुछ निशान हैं। परिवार जनों का आरोप है कि शायद बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर टीपी नगर जितेंद्र कुमार का कहना है कि एक बच्चे का शव मिला है। हत्या की आशंका लग रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मेरठ में निर्दोष सिंह निवासी शिवम कुंज थाना टीपी नगर निवासी है। निर्दोष सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका आठ साल का बेटा बंसी मंगलवार से लापता है। परिवार के लोगों ने बच्चे को खोजा लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह 6 बजे किसी ने परिवार को फोन कर बताया कि एक बच्चे की लाश मलियाना के पास हरमन सिटी के वहां पड़ी है। लाश की सूचना पर परिवार के लोग वहां मौके पर पहुंचे। देखा तो निर्माणाधीन मकान की नींव में पिलर के पास गड्‌डे में बच्चे की लाश पड़ी थी। अपने बेटे की लाश देखकर परिजन हैरान रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को उठाया तो देखा कि गले पर कुछ चोट के निशान हैं। इसे देखकर लग रहा है कि किसी ने गला दबाकर हत्या की है।

वहीं परिजनों ने तहरीर दी है उसमें सुमित नामक व्यक्ति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मलियाना का रहने वाला सुमित हमारे परिवार से रंजिश रखता है। पहले भी हमें जान से मारने की धमकी दे चुका है। अब उसने हमारे बेटे की हत्या कर दी है। मृतक बंसी की एक बड़ी बहन है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि टीपी नगर थाने पर बच्चे के शव मिलने की सूचना थी। पुलिस मौके पर गई पता चला कि बच्चा कल से लापता था। अभी तक जांच में पता चला है कि गला दबाकर बच्चे की हत्या हुई है। सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रहे हैं। बच्चे की हत्या का मोटिव क्या है यह सब जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram