Worship of Ravana - रावण की पूजा होती है 125 साल पुराने इस मंदिर में
Worship of Ravana आपको जान के आश्चर्य होगा की आपकी नाक के नीचे भगवन राम के भक्तों के बीच रावण की भी पूजा हो सकती है जी हाँ कटरा स्थित चारोधाम मंदिर में होती है रावण की पूजा
इस बार भी दरबार में बीमारी के बावजूद विष्णु त्रिपाठी लंकेश ने दशकों पुरानी अपनी परंपरा का निर्वहन किया। हालांकि बीमारी की वजह से सामान्य तरीके से पूजन करके उन्होंने रावण के ज्ञान की सराहना की। घमंड और अन्याय के प्रतीक दशानन रावण के अंत से पहले विष्णु त्रिपाठी लंकेश ने Worship of Ravana रावण की पूजा की। चौक के रानी कटरा स्थति चारोधाम मंदिर परिसर में स्थापित रावण दरबार में दशहरे के दिन हर साल लंकेश मंदिर को सजाकर पूजन करते हैं। उनका कहना है कि हम विद्वान रावण की पूजा करते हैं। दशहरे के दिन शिव भक्त रावण की पूजा करके रावण का किरदार निभाने जाता हूं। हालांकि इस बार बीमारी के चलते रावण का किरदार नहीं निभाएंगे।
विष्णु त्रिपाठी लंकेश ने बताया कि चाैक के लोहिया पार्क में दशहरे के बाद हर साल होने वाली रामलीला से 1969 से जुड़े हैं। 1978 से लगातार रावण का किरदार निभा रहा हूं। पूरे साल में सिर्फ रामलीला शुरू होने से पूर्व अपने दाढ़ी बनवाते हैं, फिर पूरे साल दाढ़ी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब रावण के रोल में होते हैं, तब उनके अंदर असीम शक्ति का संचार होता है।
रामलीला ने करायी लंकेश की शादी
विष्णु त्रिपाठी लंकेश ने बताया कि 1978 में रामलीला में परशुराम का रोल था। उसी दिन कानपुर से हमारे देखने के लिए एक परिवार आया था। मेरे रोल को देखकर मेरे ससुर ने मेरी शादी तय कर दी और मेरी शादी कानपुर की रेनू त्रिपाठी से हो गई। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी कैंसर पीड़ित है और उनका जज्बा मैंने बंधाया तो 2009 से मेरी पत्नी रेनू रामलीला में मेरे साथ मंदोदरी का किरदार निभा रही है। रामलीला में किरदार निभाते हुए मेरी पत्नी के साथ कुछ ऐसा आशीर्वाद हुआ कि कैंसर की मरीज होते हुए भी उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं होती। इस बार रोल न करने से मायूस हैं।
125 साल पहले चारों धाम मंदिर का निर्माण कुंदन लाल, कुंज बिहारी लाल ठेकेदार ने कराया था। Worship of Ravana उनका यह मानना था कि शहर के गरीब लोग चाहते हुए भी चारों धाम की यात्रा धन के अभाव में नहीं कर पाते हैं। इसी कारण उन्होंने इस मंदिर का निर्माण कराया। पुराने लखनऊ में यह चारों धाम मंदिर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है। इसी चारों धाम मंदिर में रावण का मंदिर है। इस मंदिर में रावण का पूरा दरबार मौजूद है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review