रियल लाइफ में भी हीरो है रणदीप हुड्डा, हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आए अभिनेता
बॉलीवुड के अभिनेता रणदीप हुड्डा इंडस्ट्री में अपने अभिनय और नेक दिल के लिए जाने जाते है। आज कल वो अपनी फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में वो वीर सावरकर का एहम किरदार निभा रहे है।
ऐसे में उन्होंने अपने बिज़ी शेड्यूल से समय निकालकर बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने की ठानी। हरियाणा में आई बाढ़ की वजह से कई लोग को जरुरत की चीज़ें भी नहीं मिल पा रही है। जिसकी बाद अभिनेता लोगों की मदद करने हरियाणा पहुंचे।
रणदीप हुड्डा अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह वीर सावरकर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जिसके किरदार के लिए अभिनेता ने जमकर मेहनत की है।
इस फिल्म के अलावा भी रणदीप इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल वह खुले दिल से लोगों की सेवा के लिए भी जाने जाते हैं और इस बार भी अभिनेता ने वही किया है। हाल ही में रणदीप ने हरियाणा में बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।
भारत में विशेष रूप से उत्तरी राज्यों में हो रही बारिश से हर कोई परेशान है। कई राज्यों में बादल फटने से बाढ़ के हालात हो गए है। कई जगहों पर नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से जलभराव हो गया। लोगों के पास खाने पीने जैसा जरुरी सामान भी नहीं है।
हरियाणा में तो सबसे ज्यादा बुरा हाल है। ऐसे में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने की सोची। हरियाणा में जरूरतमंत लोगों को खाने पीने का जरुरी सामान बाटते हुए दिखाई दिए।एक्टर द्वारा किये गए इस नेक काम की फोटो एनजीओ खालसा एड ने साझा की है। तस्वीरों में रणदीप सिर पर भगवा रंग का कपडा बांधें, जरुरत मंद लोगों को खाना बाटते हुए नज़र आ रहे है।
अभिनेता के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम भी इस मुश्किल घडी में जरुरतमंद लोगों को खाने का सामान दे रही है। लोगों तक खाने का सामान पहुंचने के लिए वो जल-जमाव वाले इलाकों में नाव से गए।
अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में नज़र आने वाले है। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। फिल्म का निर्देशन उत्कर्ष नैथानी और रणदीप हुडा द्वारा किया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review