टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप का सफ़र लगभग समाप्त होने मे जिम्मेदार कौन ?

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप का सफ़र लगभग समाप्त होने मे जिम्मेदार कौन ?

दुबई, दुबई में खेले जा रहे टी 20 वर्ड कप मे इस जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है वो काफी निराशा जनक है भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में जगह बनाने से काफी दूर हो गई है।
इन शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि भारत सिर्फ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की वजह से ही हारा है। इस हार के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) भी बराबर जिम्मेदार है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के पीछे टॉस की अहम भूमिका रही। भारत के खिलाफ इस दौरान दोनों टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और बाद में ओस का फायदा उठाते हुए आराम से लक्ष्य का पीछा कर लिया। पाकिस्तान ने जहां भारत से मिले 152 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल किया था, वहीं केन विलियमसन की कप्तानी वाली कीवी टीम ने भारत से मिले लक्ष्य को मात्र दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

हम सभी जानते हैं कि यह वर्ल्ड कप यूएई और ओमान में खेला जा रहा है, जहां शाम के वक्त ओस की भूमिका अहम हो जाती है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतती है, वह बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करती है। इसकी वजह से भारत ही नहीं, कई टीमों को नुकसान उठाना पड़ा है। बीसीसीआई और आईसीसी इस बात को अच्छे से जानते थे, लेकिन इसके बावजूद भारत के सभी मैचों को शाम में ही रखा गया है।

इसके अलावा भारत की हार का एक और कारण दुबई स्टेडियम भी है, जहां भारत के पांच मैच में से चार मैच खेले जाने हैं। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता अन्य स्टेडियमों के मुकाबले ज्यादा है। इससे बीसीसीआई, आईसीसी और मेजबान देश यूएई सभी को फायदा मिलना है। यह सब बातें एक टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए काफी हद तक सही हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर भारतीय टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। टीम इंडिया को अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है और अगर भारत यहां गलती से हार गया तो उसका टी-20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा, जिसका असर आगे पूरे टूर्नामेंट पर पड़ेगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram