लखनऊ में हकीम के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, STF और पुलिस का बड़ा खुलासा

लखनऊ में हकीम के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, STF और पुलिस का बड़ा खुलासा

लखनऊ |

मलिहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक चौंकाने वाली कार्रवाई के दौरान पुलिस और STF ने 72 वर्षीय हकीम सलाहुद्दीन उर्फ़ लाला के घर से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। सलाहुद्दीन के घर से 300 कट्टे, 50 हज़ार से ज़्यादा कारतूस, माऊजर, पिस्टल, और विदेशी असलहे बरामद हुए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि सलाहुद्दीन का घर मलिहाबाद थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां वह अवैध रूप से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चला रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हकीम का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। पहले वह एक सामान्य हकीम का काम करता था, लेकिन धीरे-धीरे उसने अवैध हथियारों के कारोबार को अंजाम देना शुरू कर दिया।

फिलहाल STF और लखनऊ पुलिस ने पूरे घर को घेर रखा है और जांच जारी है। इस मामले में कई और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram