हमें अपने देश को भारत कहना होगा, तभी परिवर्तन आएगा: मोहन भागवत

हमें अपने देश को भारत कहना होगा, तभी परिवर्तन आएगा: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों स इंडिया की जगह देश का नाम भारत इस्तेमाल करने की लोगों से अपील की है। उन्होनें अपील करते हुए कहा कि लोग भारत बोलने की आदत डालें। भारत नाम प्राचीन है और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।

बता दें कि शुक्रवार को जैन सभा के एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। उन्होनें कहा कि हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यवहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत का उपयोग शुरू करना होगा, तभी परिवर्तन आएगा। हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी समझाना होगा।  

इसके साथ ही भागवत ने अभिभावकों से अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों से अवगत कराने का भी आग्रह किया। उन्होनें कहा कि मैं सरकार से सिंतबर के आखिरी हफ्ते के एक कार्य दिवस को अंतरराष्ट्रीय क्षमा दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध करूंगा। उन्होनें कहा कि हमने दुनिया को योग के माध्यम से जोड़ा है, हमारे बिना दुनिया नहीं चल सकती।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram