नहीं रहे मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा
भारत के मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा (Pandit Shivkumar Sharma) का निधन हो गया है. सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से उनके चाहने वाले बुरी तरह से टूट गए हैं. उनका जाना इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने 84 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली. वे लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है. देश-दुनिया में मौजूद पंडित शिवकुमार शर्मा के चाहने वाले लगातार ट्विटर के माध्यम से उन्हें अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि उनके जाने के बाद अब संतूर से फिर वही आवाज नहीं आएगी.
ट्विटर पर हैशटैग #Panditshivkumarsharma से लोग लगातार दिवंगत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि भारत ने एक और अनमोल रत्न खो दिया है. भारत के शास्त्रीय वाद्य संगीत युग में से एक का अंत हो गया है.
https://twitter.com/TheSongPedia/status/1523918608073584641?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1523918608073584641%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fsantoor-player-pandit-shivkumar-sharma-passed-away-at-84-fans-reactions-on-social-media-au221-1223555.html
https://twitter.com/Vijay99611168/status/1523929812946939905?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1523929812946939905%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fsantoor-player-pandit-shivkumar-sharma-passed-away-at-84-fans-reactions-on-social-media-au221-1223555.html
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review