Jio independence day 2022 Offer: जियो का जबरदस्त ऑफर, मात्र 3000 रुपए में मिल रहे ये अतिरिक्त लाभ
Jio ने Jio independence day 2022 Offer का ऐलान कर दिया है। Jio ने लॉन्ग-टर्म प्रीपेड long-term prepaid योजनाओं में से एक को अतिरिक्त लाभों के साथ ऑफर कर दिया है जिसमें लगभग 2,250 रुपये के अतिरिक्त लाभ प्रदान करेगा। जियो का यह ऑफर कब तक लागू रहेगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इस साल का जियो independence day ऑफर 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ आया है।
independence day 2022 ऑफर के तहत यूजर्स को मिलने वाले हैं ये प्लान
योजनाओं के अतिरिक्त लाभों में एक वर्ष के लिए JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud, और Disney+ Hotstar Mobile सदस्यता शामिल हैं। Jio के independence day 2022 ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान (750 रुपये की कीमत) के साथ 75GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा और साथ ही साथ 2,250 रुपये के अन्य लाभ हैं, जिनमें अजियो (750 रुपये की छूट), नेटमेड्स (750 रुपये की छूट) और इक्सिगो (750 रुपये की छूट) शामिल हैं।
Jio Rs 2999 plan
Jio का यह प्लान आपको 365 दिनों की वैधता दिलाता है, इस प्लान की खास बात है कि इसमें डेली 2.5GB डेटा मिलता है। यानि इसमें आपको कुल 912.5 GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। डेली डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps रह जाती है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं।
वहीं प्लान में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें एक साल का Disney+ Hotstar Mobile subscription आपको फ्री मिलता है। इसके अलावा भी इस प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीदा
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया पूरी होते ही दूरसंचार मंत्री ने बताया कि नीलामी के कुल स्पेक्ट्रम का 71 % बेचा जा चुका है, उन्होंने यह भी बताया कि स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे ज्यादा बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम की तरफ से लगाई गई है। रिलायंस जियो ने कुल 24,740 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस ने 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review