Viral Video: केदारनाथ यात्रा के दौरान खच्चर को जबरन पिलवाई सिगरेट, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
आदमी ने प्रकृति को जब जीता नहीं, तब वह कुछ जानवरों से डरा, जैसे शेर। कुछ को उसने दोस्त बनाया, जैसे कुत्ता। और कुछ को पालतू बनाकर काम लिया। ये जानवर तब से बेगारी को मजबूर हैं। यकीन नहीं आता, तो गधे या बैल से पूछ लीजिए। लेकिन आदमी इतने पर रुक जाता है, तो उसे क्रूर क्यों कहा जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को ही देखिए, जिसमें कुछ लोग एक खच्चर को जबरन पकड़कर गांजा पिलाते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में बताया जा रहा है कि यह उत्तराखंड के केदारनाथ ट्रेक का है। इस 27 सेकेंड के वीडियो में दो लोगों ने एक खच्चर का मुंह जबरदस्ती पकड़ रखा है। वे दोनों नाक को बंद किए हुए हैं और एक नाक में गांजे की चिलम ठूंस दी गई है। जब खच्चर सांस लेता है, तो चिलम से धुआं उठता है। यह वीडियो दर्दनाक है। आप इसे देखने से पहले अपने विवेक से काम लें।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान का है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया है। यह घटना काफी चिंताजनक है, क्योंकि हजारों लोग केदारनाथ तक जाने के लिए खच्चर बुक करते हैं। जबकि घोड़ों को उनके मालिक नशीली चीजें खिलाते और सूंघाते हैं। अब ऐसे में अगर लोग इस तरह के खच्चर पर सवार होकर केदारनाथ की यात्रा करेंगे तो उनके साथ गंभीर हादसे भी हो सकते हैं।
घोड़े को जबरन बीड़ी पिलाने के मामले का उत्तराखंड पुलिस ने संज्ञान लिया है। वीडियो के जवाब में पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें एक घोड़े को जबरन स्मोकिंग कराई जा रही है। हम वीडियो में दिखने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।’ पुलिस ने अपील करते हुए यह भी लिखा कि “ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए नजदीकी ड्यूटी पुलिस या फिर 112 पर सूचना दें।”
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review