HMD Global का नया डिवाइस टैबलेट सेग्मेंट में Nokia T21 लॉन्च , जाने फीचर्स और कीमत
HMD Global का नया डिवाइस टैबलेट सेग्मेंट में Nokia T21 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे पिछले साल के T20 के सक्सेसर के रूप में पेश किया है। टैबलेट में खास बात यह है कि इसमें UNISOC T612 प्रोसेसर है और साथ में स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही कंपनी ने बताया कि ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट है। यही नहीं इस टैबलेट की बॉडी एल्यूमिनियम की बनी है जिसमें 60% रिसाइकल किए गए प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है, जो डिवाइस के एंटिना के रूप में काम करता है।
Nokia T21 की कीमत (price) और उपलब्धता (availability)
Nokia T21 की कीमत 239 यूरो यानी लगभग 19,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह सिंगल चारकोल ग्रे कलर में बाजार में उपलब्ध है।
Nokia T21 के स्पेसिफिकेशन (specifications)
Nokia T21 टैबलेट में 2000 x 1200 रेजॉल्यूशन वाला 10.36 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस पर ग्लास कवर भी दिया गया है। टैबलेट में UNISOC T612 चिप प्रोसेसर के तौर पर मिलती है। बता दें कि यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके साथ में Mali-G57 GPU दिया गया है। इस डिवाइस में 4GB रैम के साथ 64GB और 128GB के वेरिएंट वाला ऑप्शन मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढा़या जा सकता है।
Nokia T21 एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी के द्वारा इसमें 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है। इस टैबलेट में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है दिया गया है।सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यह 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP52 रेट किया गया है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8200mAh कैपिसिटी की बैटरी दी हुई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review