कृषि कानून के बाद सीएए के संबंध में सवाल पूछे जाने पर नज़र चुरा गये टिकैत।

कृषि कानून के बाद सीएए के संबंध में  सवाल पूछे जाने पर नज़र चुरा गये टिकैत।

लखनऊ : कृषि कानून तो वापस होने की चर्चा आम हो गई हैं परंतु किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे राकेश टिकैत इसे अभी निरस्त नही मान रहे और न ही आंदोलन बंद किया इसी के चलते राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं. राकेश टिकैत किसान महापंचायत में शिरकत करने लखनऊ पहुंचे हैं. कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद हो रही इस महापंचायत से पहले राकेश टिकैत को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर से संबंधित सवालों का भी सामना करना पड़ा.
राकेश टिकैत से असदुद्दीन ओवैसी की उस मांग को लेकर सवाल पूछा गया जिसमें ओवैसी ने तीनों कृषि कानूनों की ही तर्ज पर सीएए को भी वापस लेने की मांग की थी. असदुद्दीन ओवैसी के इस सवाल को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत कन्नी काटते नजर आए. राकेश टिकैत इस सवाल पर सीधे-सीधे बोलने से बचते नजर आए.

राकेश टिकैत ने जवाब में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा. राकेश टिकैत ने कहा ''बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी चाचा-भतीजे हैं. ये चाचा-भतीजे की पार्टी की बात है. भतीजा मांग ले तो चाचा इसे भी वापस कर लेगा.'' राकेश टिकैत इन दोनों कानून की वापसी को लेकर खुलकर अपनी राय रखने से बचते नजर आए.गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया था. इसके बाद सीएए को वापस लेने की मांग भी जोर पकड़ रही है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि सरकार को नागरिकता संशोधन कानून भी वापस ले लेना चाहिए. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी दो दिन के अधिवेशन में सीएए वापस लेने की मांग का प्रस्ताव पारित किया है. वहीं, जमीयत उलेमा-ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने भी सीएए वापसी की मांग की है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram