Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बने नए उपराष्ट्रपति, मार्गरेट अल्वा को मिली करारी हार
Vice President Election: उप राष्ट्रपति पद के लिए शनिवार 6 अगस्त को वोटिंग हुई जिसका रिजल्ट शाम 5 बजे आया। जिसमें NDA कंडीडेट जगदीप धनखड़ भारत के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं। धनखड़ को कुल 528 वोट मिले, जबकि विपक्ष की अल्वा को 182 वोट मिले। साथ ही 15 वोट रद्द भी हो गईं। बता दें कि Vice President के Election में कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान में हिस्सा लिया, वहीं 40 सांसदों ने इसमें भाग नहीं लिया।
40 सासंदों ने नही लिया भाग
उपराष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा की हार की असली वजह विपक्षी सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लेना है। इस चुनाव में TMC के दोनों सदनों के 39 सांसदों और ममता बनर्जी के 34 सांसदों ने इसमें भाग नहीं लिया। बता दें कि टीएमसी के दो सांसदों ने पार्टी के विरुद्ध जाकर वोट डाले। सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर और भाई दुब्येंदु ने पार्टी का फैसला न मानकर वोट डाला। शिवशेना और समाजवादी के दो दो और बहुजन समाज पार्टी के एक सांसद ने भी भाग नहीं लिया।
11 अगस्त को शपथ लेंगे धनखड़
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने इस चुनाव को बड़े अंतर से जीत लिया। उन्हें कुल 528 वोट मिले और अल्वा को 182 वोट मिले वहीं 15 सांसदों के वोट खारिज हो गए। बता दें की वर्तमान उपराष्ट्रपति नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को पूरा होगा इसके बाद 11 अगस्त को धनखड़ अपने पद की शपथ लेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review