INDw vs INGw: CWG 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मेडल पक्का, रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 रनों से हराया
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहली बार हो रहे महिला क्रिकेट में भारतीय महिला टीम में अपनी जगह फाइनल में बना ली है। रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 4 रनों से परास्त किया। भारत की ओर से मांधना ने 61 रनों की पारी खेली वहीं स्नेह राणा ने दो विकेट लिए यह मैच इंग्लैंड और भारत के मध्य खेला गया। हरमनप्रीत (Harmanpreet) की कप्तानी वाली इंडियन टीम का मुकाबला कल यानी 7 अगस्त को गोल्ड मेडल के लिए दूसरे सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम से होगा।
भारत ने टॉस जीता पहले बैटिंग
भारतीय महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल के दिन पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है बता दें कि आज सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के मध्य खेला जा रहा है
आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमी फाइनल रात 10.30
भारतीय टीम अपने ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रही, वहीं इंग्लैंड भी ग्रुप बी में टॉप पर रही। इस प्रकार इन दोनों का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय समय अनुसार 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमी फाइनल आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रात 10.30 से खेला जाएगा।
आखिरी ओवर का रोमांच
भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 165 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा था। उस लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 14 रनों की आवश्यकता थी।आखिरी ओवर स्नेह राणा को दिया गया। बता दें कि भारत को पैनलेटी भी लगाई गई जिसके कारण आखिरी ओवर में भारत केवल अपने 3 खिलाड़ी ही तीस गज के दायरे के बाहर रख सकता था।
- पहली गेंद - कोई रन नहीं
- दूसरी गेंद - 1 रन
- तीसरी गेंद - विकेट
- चौथी गेंद - कैच टपका 1 रन
- पांचवी गेंद - 1 रन
- लास्ट गेंद - 6 रन
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review