भारत पर ट्रंप के टैरिफ़ बयान पर सियासी घमासान, मनीष तिवारी और अखिलेश यादव ने दिया करारा जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने की बात कही है, जिसके बाद भारत सरकार ने जवाबी बयान जारी किया है। यह मामला अब भारत की राजनीति में भी गर्म मुद्दा बनता जा रहा है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत विदेशों में भारत का पक्ष रख रहे हैं, ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्रंप को टैग करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा:
> "आपके देश ने 1971 में बंगाल की खाड़ी में सातवां बेड़ा भेजा था, जिससे कि हम दक्षिण एशिया के राजनीतिक नक्शे को बदल न सकें। हमने उसका भी सामना किया।
हम एक राष्ट्र के तौर पर आपके टैरिफ़ की धमकी से उबरने में सक्षम हैं। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।"
गौरतलब है कि ट्रंप भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स का अंत अकसर "इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद" जैसे जुमलों से करते हैं।
इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा:
> "विदेशी नीति जब विदेश से लौटे तो इस बात का संज्ञान ले।"
ट्रंप ने सोमवार को अपनी पोस्ट में भारत पर आरोप लगाते हुए लिखा:
> "भारत न सिर्फ़ रूस से बड़ी मात्रा में तेल ख़रीद रहा है, बल्कि इस तेल का एक बड़ा हिस्सा मुनाफ़े के लिए खुले बाज़ार में बेच रहा है। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि रूस की वॉर मशीन यूक्रेन में कितने लोगों को मार रही है। इसी कारण मैं भारत पर टैरिफ़ बढ़ाने जा रहा हूँ।"
इससे पहले भी 30 जुलाई को ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ़ लगाने की बात कही थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review