Modinagar: ट्यूटर ने कक्षा 2 की छात्रा को बनाया हवस का शिकार
- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोचा
मोदीनगर। मुरादनगर के एक गांव में एक ट्यूटर ने कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने की बात किसी को बताने पर पिता को गोली मारने की धमकी भी दी। यह घटना दो दिन पहले की है। अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार मुरादनगर के एक गांव में परिवार के साथ रहता है। पीड़ित बच्ची के पिता मजदूरी करके परिवार का लालन पालन करते है। उनकी सात साल की बेटी कक्षा दो की छात्रा है। उनकी पुत्री एक युवक के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। दो दिन से छात्रा टयूशन पढ़ने के लिए नहीं गई। जब मां ने दोपहर तीन बजे के आसपास टयूशन पढ़ने के लिए बच्ची को जाने के लिए कहा। तो वह वहां से चली गई। मां जब उसपर ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाने लगी, तो वह रोने लगी। बच्ची के रोने पर उन्हें कुछ शक हुआ। मां ने जब बच्ची से ट्यूशन ना जाने का कारण पूछा, तो वह पहले तो वह इधर-उधर की बात करती रही, लेकिन थोड़ी देर फिर उसने मां को सबकुछ बता दिया।
ट्यूटर के पास 12 से ज्यादा छात्र-छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं। बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे सभी छात्रों के साथ ट्यूशन पढ़ रही थी। इसी बीच ट्यूटर बच्ची को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर बच्ची को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं किसी को यह बात बताने पर पिता को गोली मारने और बच्ची को चाकू मारकर जाने से मारने की धमकी दी।
फिलहाल बच्ची के पेरेंट्स ने ट्यूटर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया। पिता ने बताया कि बच्ची दो दिन से खाना नहीं खा रही थी। वह किसी से बात भी नहीं कर रही थी। बुधवार और गुरुवार को वह स्कूल भी नहीं गई। बच्ची गहरे सदमें चली गई है। उनका कहना है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जख्म के निशान भी बन गए हैं। आपबीती बताने के बाद इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।
गाजियाबाद एसीपी नरेश कुमार ने बताया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना दो दिन पुरानी है। पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। आरोपी अजय शर्मा उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द की बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review