महान नायिका की तरह बढ़े सब्जियों के भाव काबू से बाहर ।
उत्तर प्रदेश : दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के पहले से ही यूपी में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। मानो महंगाई का सारा रिकार्ड सब्जी मंडी में ही टूट चुका है, बीच-बीच में कुछ सब्जियों के दाम थोक में तो कुछ कम हो जा रहे हैं लेकिन फुटकर में दुकानदार मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं।
पहले टमाटर फिर प्याज और अब फूल गोभी के दाम में उछाल आई है। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण आम शहरियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सब्जियों की कीमतों में तेजी का रुख बना है। टमाटर, प्याज के दाम में उछाल के बाद फूलगोभी का रेट भी चढ़ गया है। आज मंगलवार को थोक सब्जी मार्केट मुंडेरा मंडी में फूल गोभी की बड़ी पीस 35 से 40 रुपये में बिकी। हालांकि मूली, पालक के दाम घट गए हैं। मूली 10 रुपये किलो और पालक 10 से 12 रुपये किलो में बिक रहा है। सोया-मेथी का दाम 30 रुपये किलो है।
सोमवार को मंडी में प्याज के थोक रेट में चार से पांच रुपये किलो की तेजी हुई थी। इन दिनों स्थानीय सब्जियां बाजार से गायब होने के कारण मुंडेरा मंडी में बाहर से सब्जियां आ रही हैं। बाहर से सब्जियां आने के कारण उसके दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं, क्योंकि उसमें माल भाड़ा भी जुड़ जाता है। इसकी वजह से रेट में तेजी बनी है। पत्ता गोभी और फूल गोभी मंडी में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से, टमाटर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं बेंगलुरु से, बैगन एटा, मैनपुरी, आगरा और टुंडला से, नई आलू छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से, पुरानी आलू एटा, फर्रुखाबाद, टुंडला से आती है।
टमाटर का थोक रेट सोमवार को भी 55 से 60 रुपये किलो है। बैगन 32 रुपये किलो, कद्दू 25 रुपये किलो, नेनुआ और भिंडी 25 रुपये किलो, गोला आलू 14 रुपये किलो, जी-फोर आलू 17-18 रुपये किलो है। प्याज का दाम 28-30 रुपये किलो हो गया है।
फुटकर में टमाटर 80 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो, बैगन 60 रुपये किलो, पालक 60 रुपये किलो, मूली 30 से 40 रुपये किलो, आलू 30 रुपये किलो और प्याज 40 रुपये किलो है। आढ़ती सैफुद्दीन का कहना है कि फूलगोभी की कीमत बढ़ गई है। अन्य सब्जियों की कीमतें पूर्ववत बनी रही।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review