भाई की मौत पर मायके पहुंची बहन की रोते-रोते गई जान, परिवार में मचा कोहराम

भाई की मौत पर मायके पहुंची बहन की रोते-रोते गई जान, परिवार में मचा कोहराम

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाई-बहन के अमर प्रेम का उदाहरण देखने को मिला है। वृद्ध भाई की छत से गिरकर मौत की सूचना पर पहुंची बहन ने भाई के शव पर विलाप करने के दौरान भाई के वियोग में प्राण त्याग दिए। भाई- बहन की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं उनके बीच का अमर प्रेम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के छर्रा कस्बे के लोधीनगर मोहल्ले का है। ओमप्रकाश (82) अपने घर की छत पर सो रहे थे। बताते हैं कि शनिवार सुबह जब वे जाग कर शौच के लिए जा रहे थे, तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और छत से गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाई की मौत की सूचना मिलते ही हाथरस के सासनी निवासी बहन पुष्पा(65) छर्रा कस्बा पहुंची थीं। वह अपने भाई के शव पर विलाप करने लगीं। बताते हैं विलाप करते करते वे अचानक बेहोश हो गईं जिस पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। भाई के वियोग में बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मामला कस्बे के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। हर कोई इस भाई-बहन के अमर प्रेम की बातें करके मायूस था। मृतक भाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बहन के शव को ससुराल पक्ष के लोग सासनी लेकर चले गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram