योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने इनामी बदमाश किया ढेर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है। पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है।
यह मुठभेड़ हसनगंज इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक कपूरथला अलीगंज सेक्टर-बी में निखिल अग्रवाल की तिरुपति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 8 दिसंबर 2021 की सुबह निखिल, कर्मचारी श्रवण कुमार और दो महिला कर्मचारी दुकान में मौजूद थे। उसी दौरान बदमाश धड़धड़ाते हुए दुकान में घुस गए थे। असलहों से लैस बदमाशों ने जेवर लूट लिए थे। भागते वक्त श्रवण ने एक बदमाश को दबोच लिया था। जिसने असलहे से श्रवण के पेट में गोली मार दी थी। जिससे कर्मचारी की मौत हो गई थी।
इंस्पेक्टर के मुताबिक सीसी फुटेज में शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी राहुल नजर आया था। वहीं, गिरोह में शामिल हनी सिंह और गुड़ंबा निवासी रवि कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने भी राहुल के गोली चलाने की पुष्टि की थी। इस बीच पुलिस ने राहुल की तलाश के लिए शाहजहांपुर के अलावा अन्य जिलों में भी दबिश दी थी। लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं। हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था। जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था। इस पर सिपाहियों ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह ढेर हो गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review