MP में फिर बवाल, नीमच में दरगाह के पास मंदिर बनाने को लेकर दो गुटों में विवाद

MP में फिर बवाल, नीमच में दरगाह के पास मंदिर बनाने को लेकर दो गुटों में विवाद

मध्यप्रदेश के नीमच में दो समुदायों के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नीमच में पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया. पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. स्थिति को काबू करने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है.

नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि यहां एक दरगाह है. वहां कुछ लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर दी. इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ है. इसमें दो तीन बाइकों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, विवाद में कोई भी घायल नहीं हुआ है.

नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि जहां विवाद हुआ, वहां हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं. विवाद के वक्त भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके बाद पुलिस ने गलियों में पेट्रोलिंग की और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने के लिए भी कहा गया है. उन्होंने बताया कि जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है, उन पर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी तक विवाद को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है.

इससे पहले मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी पर हिंसा हुई थी. यहां कथित तौर पर रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद दो गुटों में विवाद हो गया था. इसके बाद खरगोन में कर्फ्यू लगाया गया था. साथ ही हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया था.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram