उत्तराखंड पुलिस के हत्‍थे चढ़ा बच्‍चा चोर, नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी

उत्तराखंड पुलिस के हत्‍थे चढ़ा बच्‍चा चोर, नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी

हरिद्वार: पुलिस ने बहला फुसला और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के शातिर आरोपी को रेलवे स्टेशन, लक्सर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के लगातार प्रयास के फलस्वरूप एक आरोपित मोहम्मद मुस्तक कादरी निवासी सिरसौल पट्टी सीताराम, बदायूं-उप्र को रेलवे स्टेशन लक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ और तलाशी लेने पर पर मोहम्मद मुस्तक कादरी के कब्जे से कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिससे उसके मानव व्यापार में गहरे से संबंध होने का शक है।

क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) निहारिका सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक लक्सर यशपाल बिष्ट एवं एएचटीयू टीम के पर्यवेक्षण में मोहम्मद मुस्तक कादरी से पूछताछ करने पर बताया कि लोगों की नजरों में धूल झोंकने के लिए उसने चाइल्ड लाइन व प्रयास अनाथालय दिल्ली के फर्जी दस्तावेज बनाए हैं। आरोपी ने हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहता था। किसी को कोई शक न हो जाए इस कारण आसपास के क्षेत्र में अपने आप को रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन अधिकारी बताता था। आरोपी ने बताया कि विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वह हमेशा भूले भटके बच्चों के शिकार की तलाश में रहता था। मौका मिलते ही चुपके से बच्चा चोरी कर लेता था। बताया कि जरूरतमंद लोगों को बच्चा गोद दिलाने के नाम पर लगभग एक 01 वर्ष के बच्चे को दिल्ली बस अड्डे और एक बच्चे को गाजियाबाद से चोरी कर उन्हें देहरादून व बदायूं में बेच दिया था।

दिल्ली से बच्चा चोरी होने की घटना के संबंध में थाना कश्मीरी गेट पर मुकदमा पंजीकृत है, जबकि जिला गाजियाबाद से चुराये हुए बच्चे के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से पुलिस जुटा रही है।
आरोपी मोहम्मद मुस्तक कादरी की निशानदेही पर लक्सर पुलिस टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (हरिद्वार) ने अपहृत दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मुस्तक कादरी बेहद शातिर है जिसके द्वारा अन्य लोगों से भी बच्चा गोद दिलाने के नाम पर कई लाख रुपये वसूल कर रखे थे। आरोपित के मानव दुर्व्यापार में सम्मिलित होने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर प्रभावी धाराओं में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस मामले में आरोपी मुस्तक ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से बहला-फुसलाकर कोतवाली हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत शोभा लॉज में ले जाकर दुराचार किया गया था। होटल मालिक पर नाबालिग की आईडी प्राप्त न करने के संबंध में उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के कई महीने हो जाने के बावजूद भी मामले के खुलासे के लिए मैन्युअल पुलिसिंग एवं अनगिनत सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे एसआई मनोज नौटियाल और एसआई गीता चौहान का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने दिल्ली में गाजियाबाद से अपहृत दो नाबालिग बच्चे जिन्हें देहरादून उत्तराखंड एवं जिला बदायूं उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया। आरोपी द्वारा बनाए गए चाइल्ड हेल्प लाइन संबंधी फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

उल्लेखनीय है कि एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। लक्सर निवासी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram