ट्रेन से कम कीमत में Air India का टिकट, महज 1700 रुपये में बुक करें अपना मनपसंद डेस्टिनेशन

ट्रेन से कम कीमत में Air India का टिकट, महज 1700 रुपये में बुक करें अपना मनपसंद डेस्टिनेशन

अगर आप भी महंगे हवाई टिकट की वजह से फ्लाईट बुक नहीं कर पा रहे हैं तो यह अब आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. एयर इंडिया (Air India) आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है, जिसमें आप सिर्फ 1700 रुपये में अपना हवाई टिकट बुक करा सकते हैं. टाटा ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने सस्ती टिकटों की घोषणा की है. कंपनी रिपब्लिक डे सेल लेकर आई है जिसमें साल की सबसे सस्ती टिकटों की घोषणा की गई है.

Air India ने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि अब आप सिर्फ 1700 रुपये में घरेलू हवाई यात्रा कर सकते हैं. Air India आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है, जिसमें आप सस्ते में हवाई सफर कर सकते हैं.

इस सेल में आपको रियायती टिकट इकोनॉमी क्लास में उपलब्ध होंगे. इस सेल दौरान 49 से ज्यादा शहरों को लिस्ट में जोड़ा गया है. जिससे आप अपनी पसंद की जगह आराम से घूम सकते हैं. इसके तहत कंपनी मात्र 1705 रुपये की शुरुआती कीमत पर हवाई सफर ऑफर कर रही है. तो चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में.

कब तक कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

यह ऑफर शनिवार 21 जनवरी से शुरू हो चुका है और 23 जनवरी वैलिड रहेगा.

30 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं यात्रा

इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर आप 1 फरवरी से 30 सितंबर 2023 तक की यात्रा कर सकते हैं.

कैसे बुक करें टिकट

एयरलाइन के मुताबिक, यह सेल एयर इंडिया के सभी सिटी ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट के जरिए उपलब्ध होगी. इसके अलावा, किराए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram