उत्तराखंड: एक बार फिर शिक्षिका की बर्बरता आई सामने...छात्र को बनाया मुर्गा, जब शिक्षिका का दिल नहीं भरा तो...
चंपावत: राजकीय इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्र का आरोप है कि 23 नवंबर को प्रार्थना सभा के बाद वह अपनी कक्षा के बच्चों की लाइन से दूसरी लाइन में चला गया था। इससे नाराज शिक्षिका ने पहले स्कूल परिसर में मुर्गा बनाया उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ के राजकीय इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्र का आरोप है कि 23 नवंबर को प्रार्थना सभा के बाद वह अपनी कक्षा के बच्चों की लाइन से दूसरी लाइन में चला गया था। इससे नाराज शिक्षिका ने पहले स्कूल परिसर में मुर्गा बनाया उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। घायल दात्र शिक्षिका के डर से दो दिन से स्कूल नहीं आ रहा है। वहीं इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) ने घायल छात्र के पिता की शिकायत पर शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने छात्र के उपचार का खर्च वहन करने के लिए भी शिक्षिका को कहा है।
वहीं इस मामले में मैगड़ीस्टेट के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह और करन सिंह के अनुसार शिक्षिका को जल्द बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताया जा रहा है कि शिक्षिका पहले भी तीन छात्रों की पिटाई कर चुकी। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों ने कहा है कि शिक्षिका को जल्द नहीं हटाया तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। गोमती घाटी के ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका पहले भी तीन छात्रों की पिटाई कर चुकी हैं। बता दें कि घटना वाले दिन स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कोरंगा अवकाश पर थे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review