UP Monsoon Alert: प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- कई जिलों में अगले तीन दिन तक झमाझम बरसात, वज्रपात की भी चेतावनी
लखनऊ। राजधानी समेत 40 से अधिक जिलों में गुरुवार से मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वांचल के एक दर्जन जिलों में अत्यधिक भारी बरसात का अलर्ट है।
लखनऊ में अगले तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश होगी। बुधवार को हल्की धूप निकलने से उमस ने परेशान किया। दिन का पारा 3.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी 2.8 डिग्री वृद्धि के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मानसून थोड़ा कमजोर हुआ था, लेकिन गुरुवार से मौसम फिर बदलेगा और राजधानी के साथ लगभग 45 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा, राजधानी में अगले तीन दिन तक बरसात का दौर जारी रह सकता है। 15 जुलाई के बाद मानसून और जोर पकड़ेगा।
इन जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के जिलों में अत्यधिक बरसात का अलर्ट है।
इसके अलावा फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, कन्नौज, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review