उत्तराखंड: जून में आम बजट पेश करेगी धामी सरकार, जनता के सुझावों से होगा तैयार

उत्तराखंड: जून में आम बजट पेश करेगी धामी सरकार, जनता के सुझावों से होगा तैयार

देहरादून: उत्तराखंड सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए धामी सरकार ने अहम कदम उठाया है। इस के दृष्टिगत इस बार बजट बनाने से पहले जनता से बातचीत की जा रही है। जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। बता दें कि सीएम धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जून महीने में पेश होने वाले बजट को लेकर विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने आरंभ कर दिए हैं।

जहां शनिवार को नैनीताल में बजट को लेकर जनता से राय ली गई। वहीं, जगह-जगह जनसंवाद कर सुझाव मांगे जा रहे हैं। देहरादून में भी लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ समय तक ये सिलसिला जारी रहेगा। सरकार को लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव प्राप्त हो रहे हैं।

गौरतलब है कि 15वें वित्त आयोग ने राज्य को बहुत बड़ी राहत दी है। इससे राज्य सरकार को पांच साल के लिए 28147 करोड़ मिलेंगे। इस बार के बजट पर सभी की नजरें इसलिए भी हैं क्योंकि सरकार बनने के बाद ये पहला बजट होगा। जिसपर उत्तराखंड का भविष्य काफी हद तक निर्भर करेगा। सीएम धामी ने कहा है कि बजट में सबके विचारों को शामिल किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram