1 अप्रैल से होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव, आम आदमी पर होगा सीधा असर
1 अप्रैल से कई बदलाव होने जा रहे है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है। दरअसल, वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने वाला है। इसके साथ ही नए वित्त वर्ष और अप्रैल के महीने से ही कई नए नियम भी लागू होंगे। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल 2023 से किन नियमों में बदलाव होने वाला है।
ईंधन के दाम
हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल और गैस के नए दाम जारी किए जाते हैं। मार्च के महीने में ही एलपीजी के दामों में इजाफा किया गया था। ऐसे में इस बार भी संभावना है कि 1 अप्रैल को ईंधन के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पैन कार्ड
आधार कार्ड लिंकिंग- 31 मार्च 2023 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है। इसके बाद 1 अप्रैल 2023 से अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं है तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाने से लोगों को इनकम टैक्स दाखिल करने में परेशानी आ सकती है और ज्यादा टैक्स भी वसूल किया जा सकता है। पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाने से लोगों को वित्तीय लेनदेन करने और इनकम टैक्स दाखिल करने में कई सारी दिक्कतें आ सकती हैं।
सोने के आभूषणों की बिक्री
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय कहना है कि 1 अप्रैल से बिना हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या (HUID) के सोने के आभूषणों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। उपभोक्ता के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि 31 मार्च 2023 के बाद सोने के आभूषणों और बिना एचयूआईडी के हॉलमार्क वाली सोने की कलाकृतियों की बिक्री की इजाजत नहीं होगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review