टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, कृष्णा-अर्जुन जैसे सीरियल में करा था काम
टेलीविजन इंडस्ट्री से चौकाने वाली खबर सामने आई है। पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
46 वर्षीय सिद्धांत बीते कई सालों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। उन्होंने कुसुम सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। सिद्धांत ने कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है और गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज में काम किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलारिटी कसौटी जिंदगी की शो से मिली। उन्हें आखिरी बार जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था।
फिटनेस फ्रीक थे सिद्धांत
15 सितंबर 1975 में मुंबई में जन्मे सिद्धांत फिटनेस फ्रीक थे। वो अक्सर अपने वर्कआउट वाले वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। साथ ही अपने फैंस को भी वर्कआउट करने और फिट रहने के लिए मोटिवेट करते थे।
बात करें सिद्धांत की पर्सनल लाइफ की तो वो विवादों से भरी रही है। उन्होंने दो शादियां की। उनकी पहली शादी साल 2000 में ईरा सूर्यवंशी से हुई थी। अपनी पहली शादी के 15 साल बाद सिद्धांत और ईरा के बीच तलाक हो गया था। वहीं सिद्धांत की दूसरी शादी साल 2017 में मशहूर मॉडल और फैशन कोरियाग्राफर अलीसिया रावत से शादी की थी। वो दो बच्चों के पिता भी हैं। उनकी पहली बीबी से उन्हें एक बेटी जबकि दूसरी से एक बेटा हुआ
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review