यूपीः योगी 2.0 सरकार में इस बार दो नहीं तीन हो सकते हैं डिप्टी सीएम, इन नामों पर हो रही चर्चा
देहरादून: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। इतना ही नहीं भाजपा, कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37 साल बाद यूपी में रिपीट सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई है। अब योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शपथ लेने के साथ ही अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। वहीं अभी सबसे बड़ा सवाल है कि 25 मार्च को योगी के साथ उनके डिप्टी का पद पर कौन शपथ लेगा। आइए जानते हैं उप मुख्यमंत्री पद के लिए किन नामों की चर्चा हो रही है।
केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हार गए। केशव प्रसाद मौर्य वर्तमान में भाजपा से एमएलसी है। साल 2012 में केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से विधायक बनकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। साल 2014 में फूलपुर से भाजपा के सांसद बने। इसके बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने उनकी अगुवाई में चुनाव जीता तो उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया। इस बार भी डीप्टी सीएम की रेस में उनका नाम सबसे आगे है।
खबरों की माने तो उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम के पद से दिनेश शर्मा की छुट्टी भी तय मानी जा रही है और उनकी जगह दूसरे ब्राह्मण चेहरे ब्रजेश पाठक की बतौर डिप्टी सीएम एंट्री हो सकती है। बता दें कि ब्रजेश पाठक योगी सरकार में कानून मंत्री रह चुके हैं और वह बीजेपी का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। ब्रजेश पाठक लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं।
योगी सरकार में दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे या नहीं इसका निर्णय भी दिल्ली में ही होगा। ऐसी चर्चा है कि आगरा ग्रामीण विधानसभा से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली बेबी रानी मौर्या को डिप्टी सीएम की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह आगरा में पहले मेयर भी रह चुकी है। इसके अलावा वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, क्योंकि बेबी रानी मौर्या पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी है और उनका कद काफी बड़ा है। ऐसे में उनके मंत्री बनने की संभावना प्रबल है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review