ModiNagar: रेप पीड़िता छात्रा ने लगाई फांसी, आरोपी अरेस्ट

ModiNagar: रेप पीड़िता छात्रा ने लगाई फांसी, आरोपी अरेस्ट

- होटल के कमरे में ले गया था इंस्टाग्राम दोस्त 

मोदीनगर। कस्बे की एक रेप पीड़िता 8वीं की छात्रा ने देर शाम फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही इस छात्रा से इंस्टाग्राम दोस्त ने होटल के कमरे में रेप किया और विरोध करने पर पिटाई करके उसको घायल कर दिया था। इससे आहत होकर छात्र ने ये कदम उठा लिया। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक और मैनेजर को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

मिली जानकारी के अनुसार मोदीनगर में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा की दोस्ती कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर मोदीनगर के ही हिमांशु सोनी नामक लड़के से हुई थी। हिमांशु ने मंगलवार शाम छात्रा को मिलने के बहाने एक होटल पर ले गया। वहां कमरे में हिमांशु ने छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया

पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी हिमांशु सोनी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने छात्रा को घर भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे लड़की अपने कमरे में चली गई। देर रात तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर जब दरवाजे को तोड़ा गया तो लड़की पंखे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़की के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram