जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही - नीतीश, मरनेवालो का आंकड़ा 40 के पार

जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही - नीतीश, मरनेवालो का आंकड़ा 40 के पार

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मरने वालो का आंकड़ा 40 के पार हो चुका है। शराब से हुई मौतो से कोहराम मचा हुआ है। बिहार विधान सभा में भी हंगामा मचा हुआ है। बीजेपी सड़क से विधानसभा तक हंगामा का रही है।अभी भी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।  वहीं कई लोगों के आंखों की रोशनी भी गई है।

जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही - सीएम नीतीश कुमार

छपरा में हुए शराब कांड पर बीजेपी का हंगामा जारी है। वही सीएम नीतीश ने भी विवादित बयान देते हुए कहा है कि जो पिएगा वो तो मरेगा ही। इस बयान के बाद बीजेपी नीतीश सरकार पर और ज्यादा हमलावर हो गई है

जहरीली शराब से इन लोगों की हुई मौत

जहरीली शराब से होने वाली मौत की खबर सुनकर छपरा में कोहराम मचा हुआ है, अभी भी कई लोग अस्पताल में मौत से लड़ रहे हैं।

 विजेन्द्र राय, हरेंद्र राम, रामजी साह, अमित रंजन, संजय सिंह, कुणाल सिंह, अजय गिरी, मुकेश शर्मा, भरत राम, जयदेव सिंह, मनोज राम, मंगल राय, नासिर हुसैन, रमेश राम, चन्द्रमा राम, विक्की महतो, गोविंद राय, ललन राम, प्रेमचंद साह, दिनेश ठाकुर, सीताराम, विश्वकर्मा पटेल, जयप्रकाश सिंह, सुरेन साह, जतन साह,सुरेन साह, विक्रम राज, दशरथ महतो, केसर महतो की जहरीली शराब की वजह से मौत हो चुकी है। इन मौत में कई एक ही घर के पिता पुत्र तो कई भाई भाई भी हैं।

आरजेडी विधायक ने उड़ाया मौत का मजाक

 आरजेडी विधायक रामबली चंद्रवंशी ने तो जहरीली शराब से हुई मौत का ही मजाक उड़ाते हुए कहा कि शराब से लोग मर रहे हैं, दूसरी बीमारी और दूसरी दुर्घटना से भी मर रहे हैं, मरना-जीना बड़ी बात नहीं है।

वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, लगातार पीते थे, मिल रहा है तो पी ही रहे हैं, सब जगह मिल रहा है। लोग ऐसे ही मर रहे हैं, मुख्यमंत्री तो कहते हैं कि नहीं मिलता. मुख्यमंत्री ही जानेंगे कि बंद है कि मिल रहा है, मिल रहा है तभी तो पीकर मर गए। बता दें कि बिहार में बीते 6 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram