आज से बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के करें पैसे ट्रांसफर, RBI ने लॉन्च की यह सुविधा

आज से बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट के करें पैसे ट्रांसफर, RBI ने लॉन्च की यह सुविधा

देश के करोड़ों फीचर फोन यूज करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि अब यूपीआई या डिजीटल पेमेंट करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट जरूरी नहीं होगी। आप फीचर फोन से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। बता दें कि आज भी देश में करोड़ों लो फीचर फोन का उपयोग करते हैं। इनमें ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग हैं। जहां इंटरनेट सही से नहीं पकड़ता और ना ही नेटवर्क आते हैं। ऐसे लोगों को आरबीआई ने एक बड़ा तोहफा दिया है।

आरबीआई ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि आरबीआई गवर्नर 8 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे फीचर फोन्स के लिए यूपीआई सुविधा यूपीआई 123पीएवी और डिजिटल पेमेंट्स के लिए 24*7 हेल्पलाइन- डिजिसाथी लॉन्च कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले साल दिसंबर में फीचर फोन्स के लिए डिजिटल भुगतान सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की थी। देश में यूपीआई एक लोकप्रिय भुगतान प्रणाली के रूप में उभरी है।

फीचर फोन में स्मार्टफोन्स जैसी सुविधा नहीं होती है। ये काफी कम दाम में बाजार में मिल जाते हैं। फीचर फोन में कॉल करने और टैक्स्ट मैसेज करने की सुविधा होती है। आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि देश में वित्तीय सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि फीचर फोन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स की मुख्यधारा में लाया जाए। अक्टूबर 2021 के ट्राई (TRAI) के आंकड़ों के अनुसार 118 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं। इसका एक हिस्सा अभी भी फीचर फोन का उपयोग करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में 74 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं। फीचर फोन का उपयोग करने वाले लोग डिजिटल भुगतान के विकल्पों का उपयोग नहीं कर पाते हैं। इस UPI123Pay सुविधा के माध्यम से फीचर फोन यूजर्स स्मार्टफोन यूजर्स की तरह ही डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे। इस सुविधा से यूजर्स काफी छोटी राशि का भुगतान भी आसानी से कर पाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram