भीषण ठंड में इस तरह रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल...जाने ज़रूरी टिप्स...

भीषण ठंड में इस तरह रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल...जाने ज़रूरी टिप्स...

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है. कई जगह शीतलहर चल रही है और कई जिलों में तो पारा शून्य या उससे नीचे पहुंच गया है. लोग ठिठुर रहे हैं. शीतलहर चलने की वजह से लोगों की तबीयत भी खराब हो जाती है. अभी ठंड से बचने की जरूरत है. तो सवाल के ये कि आखिर इस भीषण ठंड में कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं.

1. भीषण ठंड खासकर शीतलहर के दौरान अपने पूरे शरीर को ढंककर रखें. ज्यादा से ज्यादा कपड़े पहनें. अगर बाहर निकल रहे हैं तो टोपी और मफलर दोनों पहनकर ही निकलें. ठंड अगर ज्यादा महसूस हो रही है तो अलाव जलाएं. आग तापने से काफी राहत मिलती है. बेवजह बाहर नहीं निकलें.

2. ठंड खासकर जब यह अपने पीक पर हो तो गर्म तासीर वाली चीजों का ज्यादा सेवन करें. शरीर अंदर से गर्म रहेगा तो ज्यादा ठंड नहीं लगेगी. देसी अंड, गुड़, नट्स, लहसुन, अदरक, हल्दी, मेथी और खजूर का ज्यादा सेवन करें. ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है तो चाय या कॉफी का सेवन तीन से चार बार कर सकते हैं. पानी गर्म पीएं और भोजन भी गर्म ही करें.

3. ठंड के दिनों में हम आलस की वजह से योग नहीं कर पाते हैं. लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं करें. हर दिन एक निश्चित समय पर कम से कम आधा घंटा योग और प्राणायाम करें. इससे शरीर के अंदर गर्मी आएगी और आपको ऊर्जा का अहसास होगा.

4. सर्दियों में स्किन का खास ख्याल रखें. चेहरे पर तो खास ध्यान दें. नहाने के बाद तेल या मॉश्चोराइज क्रीम शरीर में जरूर लगाएं. इससे आपकी त्वचा अच्छी रहेगी. एड़ियों पर भी ध्यान दें.

5. सर्दी से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हीटेड शॉल से लेकर इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट सब मार्केट में उपलब्ध हैं.

6. सर्दियों में कोशिश करें कि गर्म पानी से ही नहाएं या फिर ताजा पानी से नहाएं. सर्दियों में भी तरीके से नहाना चाहिए. जैसे कभी सिर पर पानी नहीं डालना चाहिए. सबसे पहले पैरों पर पानी डालें. उसके बाद धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी अंगों पर पानी डालें. सिर पर तो सबसे पहले पानी कभी न डालें.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram