इंडिया आएंगे MAN vs WILD के बेयर ग्रिल्स, प्रियंका चोपड़ा-विराट कोहली होंगे शो का हिस्सा

इंडिया आएंगे MAN vs WILD के बेयर ग्रिल्स, प्रियंका चोपड़ा-विराट कोहली होंगे शो का हिस्सा

सर्वाइवल शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड'(MANvsWILD) दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बहार ही नहीं बल्कि इंडिया में भी शो  काफी पॉपुलर है। अब इस शो के नए एपिसोड टीवी पर जल्द आने वाले है। खबरें की माने तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली शो का हिस्सा बन सकते है।

‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ शो में इससे पहले भी कई कलाकार शो का हिस्सा बन चुके है। जिसमें अभिनेता रजनीकांत, विक्की कौशल, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह शामिल है। इसके अलावा देश के PM मोदी ने भी बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की सैर की।

देश के लोग इंडियन एक्टर्स को शो में देखकर काफी खुश हो गए थे। ऐसे में अगर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका शो से जुड़ जाएंगे तो दर्शकों की ख़ुशी दुगनी हो जाएगी। खबरों की माने तो इस शो का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा या फिर विराट कोहली बन सकते है।

बेयर ग्रिल्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शो का हिस्सा बन सकती है। इसके साथ ही विराट भी शो का हिस्सा हो सकते है। दोनों ही काफी इंस्पायरिंग है और लोगों द्वारा पसंद किए जाते है।

इनकी लाइफ के बारे में लोगों को काफी दिलचस्पी होगी। आगे उन्होंने कहा की अगर दोनों ही सेलिब्रिटी में से कोई भी उनके शो में आता है तो ये उनके लिए काफी बड़ी बात होगी।

बेयर ने आगे कहा की वो इंडिया अगले महीने आएंगे। इंडिया आने के बाद वो शो की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि शो का हिस्सा कौन बनेगा इस बारे में उन्होंने बात नहीं की। आगे उन्होंने कहा की जब भी वो इंडिया आते है तो उन्हें लोगों से काफी प्यार मिलता है। इंडिया से उनका एक अद्भुत कनेक्शन है।

बात करें प्रियंका की तो आज कल वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। हाल ही में उनकी सीरीज सिटाडेल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। अभी अभिनेत्री ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ फिल्म की शूटिंग कर रही है। बात करें क्रिकेटर विराट कोहली की तो वो ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल रहे है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram